फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में भूल गए हैं सामान, तो रेलवे क्या करता है उसका? जानिए वापस पाने का क्या है नियम

Wed, 25 Jan 2023 12:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways Rules for Lost Luggage in Hindi - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों के साथ जोड़ने का काम करता है। देशभर में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों के सफर को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रेन में सफर करने के बाद कई रेल यात्री अपना सामान ट्रेन में ही भूल जाते हैं। ऐसे में घर आने के बाद यात्री काफी परेशान हो जाते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि भारतीय रेलवे आपके ट्रेन में छूटे सामानों के साथ क्या करता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। ट्रेन में छूटे सामान को आप वापस भी पा सकते हैं। ट्रेन में छूटे सामानों को यात्रियों के पास वापस पहुंचाने का भारतीय रेलवे ने नियम भी बना रखा है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways Rules for Lost Luggage in Hindi - फोटो : Istock
यात्रा खत्म करने के बाद पूरे ट्रेन की चेकिंग की जाती है। ट्रेन के आखिर स्टेशन पर आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल के एक प्रतिनिधि के साथ स्टेशन स्टाफ पूरे ट्रेन की जांच करता है। 

Airtel: अब डेली डाटा लिमिट ओवर होने की समस्या से मिलेगी आजादी, एयरटेल के ये प्लान्स हैं खास आपके लिए
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways Rules for Lost Luggage in Hindi - फोटो : Istock
अगर ट्रेन में किसी यात्री की कोई संपत्ति मिलती है। इस स्थिति में उस यात्री द्वारा छूटे गए सामान को स्टेशन मास्टर के पास जमा कर दिया जाता है। खोए हुए इस सामान की बकायदा जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जाती है। इसमें उस सामान के वजन, अनुमानित वैल्यू आदि जानकारी को रिकॉर्ड किया जाता है।

4 of 5
Indian Railways Rules for Lost Luggage in Hindi - फोटो : Istock
अगर व्यक्ति अपने खोए हुए सामान की खोज करने के लिए स्टेशन पर वापस आता है और इस बात की जानकारी स्टेशन मास्टर को देता है। ऐसे में स्टेशन मास्टर को अगर लगता है कि खोया सामान उसी व्यक्ति का है, जो इसका दावा कर रहा है। इस स्थिति में उस सामान को संबंधित व्यक्ति को लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways Rules for Lost Luggage in Hindi - फोटो : Istock
कई बार लोगों का सवाल होता है कि खोए हुए सामान को स्टेशन मास्टर से वापस लेने के लिए क्या किसी प्रकार का चार्ज वसूला जाता है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे इस पर यात्रियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेता है।

ChatGPT: वरदान या अभिशाप है चैट जीपीटी? जानिए क्या है इसका भविष्य में उपयोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें