फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Connection: एक गैस कनेक्शन पर घर में कितने गैस सिलिंडर रख सकते हैं? यहां जानें नियम व शर्तें

Fri, 10 Apr 2026 01:21 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG Storage Limit At Home India: अगर आपके पास गैस कनेक्शन हैं तो आप घर पर कितने गैस सिलिंडर स्टोर कर सकते हैं इसको लेकर अक्सर ही लोगों के मन में सवाल रहता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
घर पर अधिकतम कितने सिलिंडर रख सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
Maximum LPG Cylinders Per Connection: भारत में रसोई गैस के इस्तेमाल को लेकर सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों ने कड़े सुरक्षा नियम बनाए हैं, जिनका पालन करना हर उपभोक्ता के लिए जरूरी है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि वे एक सिंगल गैस कनेक्शन पर अपने घर में कितने सिलिंडर रख सकते हैं। नियम के अनुसार, एक मानक घरेलू कनेक्शन पर आप अधिकतम दो सिलिंडर रख सकते हैं। 

इनमें से एक इस्तेमाल में होता है और दूसरा 'बैकअप' के तौर पर भरा हुआ रखा जाता है। सुरक्षा और भंडारण नियमों के तहत, घर में जरूरत से ज्यादा ज्वलनशील गैस रखना गैरकानूनी है, यह किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा है। अगर आप नियमों से अधिक सिलिंडर रखते पाए जाते हैं, तो आपका कनेक्शन कट सकता है और आप पर भारी जुर्माना या जेल भी हो सकता है। आइए विस्तार से समझते हैं कि सिलिंडर रखने की सीमा और इसके पीछे की मुख्य शर्तें क्या हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सिलिंडर रखने की कानूनी सीमा - फोटो : अमर उजाला
सिलिंडर रखने की कानूनी सीमा
  • एक घरेलू उपभोक्ता के पास सिर्फ दो अधिकृत सिलिंडर होने चाहिए, जिसे डबल बॉटल कनेक्शन कहा जाता है।
  • अगर आपके पास सिंगल सिलिंडर है, तो आप दूसरा सिलिंडर सिर्फ गैस एजेंसी से आवेदन करके ही वैध तरीके से प्राप्त कर सकते हैं।
  • किसी अन्य व्यक्ति के नाम का सिलिंडर अपने घर में रखना 'आवश्यक वस्तु अधिनियम' के तहत दंडनीय अपराध माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
घर में सिलिंडर रखने के लिए सुरक्षा शर्तें - फोटो : ANI
घर में सिलिंडर रखने के लिए सुरक्षा शर्तें
  • गैस सिलिंडर को घर में रखने के लिए इन मानकों का पालन करना जरूरी है।
  • सिलिंडर को हमेशा फर्श पर सीधा खड़ा रखना चाहिए, इसे कभी भी लेटाकर या आड़ा न रखें।
  • गैस सिलिंडर को ऐसे स्थान पर रखें जहां हवा का आना-जाना हो और वह किसी भी ज्वलनशील वस्तु या बिजली के बोर्ड से दूर हो।
  • सिलिंडर हमेशा चूल्हे के लेवल से नीचे होना चाहिए ताकि गैस का बहाव और प्रेशर सही बना रहे।

4 of 5
कैसे बढ़ाएं अपने गैस सिलिंडर का कोटा? - फोटो : Adobe Stock
नियम तोड़ने पर क्या होगी कार्रवाई?
  • अवैध रूप से ज्यादा सिलिंडर रखने पर आपको इन मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
  • अगर निरीक्षण के दौरान घर में तय सीमा से अधिक सिलिंडर मिलते हैं, तो कंपनी आपका कनेक्शन तुरंत ब्लॉक कर सकती है।
  • किसी दुर्घटना की स्थिति में, अगर घर में अवैध सिलिंडर पाया गया, तो आपको ₹50 लाख तक का बीमा क्लेम नहीं मिलेगा।
  • गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी के शक में पुलिस मामला दर्ज कर भारी जुर्माना वसूल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे बढ़ाएं अपने गैस सिलिंडर का कोटा? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बढ़ाएं अपना कोटा?
  • अगर आपको लगता है कि एक सिलिंडर कम पड़ता है, तो सही तरीका अपनाएं।
  • अपनी गैस एजेंसी में जाकर 'दूसरे सिलिंडर' के लिए फॉर्म भरें और निर्धारित सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करके वैध दूसरा सिलिंडर लें।
  • आप साल में कुल 15 सिलिंडर तक रीफिल करवा सकते हैं, जिनमें से 12 पर सब्सिडी मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें