LPG New Delivery Rules 2026: देशभर में जारी एलपीजी संकट और गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतों के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने वितरण व्यवस्था में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव किया है। अब उन उपभोक्ताओं को LPG सिलिंडर मिलने की संभावना बढ़ गई है, जो पहले से गैस बुकिंग कराकर रखें हैं।
ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत अब 'पहले आओ-पहले पाओ' यानी FIFO (First In, First Out) नियम को सख्ती से लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर गैस एजेंसी को अपने काउंटर पर तिथिवार वितरण की सूची चस्पा करना अनिवार्य होगा।
इस फैसले का उद्देश्य 'तत्काल बुकिंग' के नाम पर होने वाली धांधली को रोकना और हर नागरिक तक समान रूप से रसोई गैस पहुंचाना है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस नई व्यवस्था से आपकी रसोई और बजट पर क्या असर पड़ने वाला है।