फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Clothes: क्या नए कपड़ों को खरीदने के बाद उसे धोकर पहनना चाहिए?

Fri, 03 Apr 2026 07:25 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या नए कपड़ों को खऱीदने के बाद उसे धोकर पहनना चाहिए? अगर आप भी इस सवाल का उत्तर जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Clothes - फोटो : AI
नए कपड़े खरीदकर उसे पहनना हर किसी को पसंद होता है। वहीं क्या आपने कभी सोचा है कि इन्हें पहनने से पहले धोना जरूरी है या नहीं? आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि बाजार में बिकने वाले कपड़े कई स्टेज से होकर गुजरते हैं जैसे फैक्ट्री, पैकिंग, ट्रांसपोर्ट और दुकान में ट्रायल आदि। इस दौरान कपड़ों पर केमिकल, धूल और बैक्टीरिया लग सकते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि कपड़ों को खरीदने के बाद कई लोग बिना धोए ही उसे पहन लेते हैं। हालांकि, यह आदत आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। खासकर बच्चों और सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए यह और परेशानी का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
Clothes - फोटो : AdobeStock
नए कपड़ों में फॉर्मल्डिहाइड जैसे केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है ताकि कपड़े लंबे समय तक अच्छे दिखें। यह केमिकल त्वचा में खुजली, एलर्जी और रैशेज का कारण बन सकता है। इस कारण नए कपड़ों को खरीदने के बाद उससे धोना जरूरी है। धोने के बाद ही कपड़ों को पहनना सुरक्षित होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Clothes - फोटो : AdobeStock
दुकान में कई लोग एक ही कपड़े को ट्राय करते हैं। इससे बैक्टीरिया और फंगस का खतरा बढ़ सकता है। अगर कपड़े सीधे पहन लिए जाएं तो यह संक्रमण का कारण बन सकता है। इस कारण कपड़ों को खरीदने के बाद उसे डिटर्जेंट से जरूर धोना चाहिए।

4 of 5
Clothes - फोटो : AdobeStock
यह कपड़ों से हानिकारक तत्वों को हटाने का काम करता है। इससे कपड़े साफ और सुरक्षित हो जाते हैं। साथ ही कपड़े पहनने में भी ज्यादा आराम महसूस होता है और स्किन प्रॉब्लम का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Clothes - फोटो : AdobeStock
हालांकि, कुछ लोग मानते हैं कि ब्रांडेड और पैक्ड कपड़े सीधे पहनना सुरक्षित है, लेकिन रिसर्च यह दिखाती है कि सावधानी हमेशा बेहतर होती है। इसलिए बेहतर यही है कि नए कपड़ों को पहनने से पहले एक बार जरूर धो लें। यह एक छोटी सी आदत है, लेकिन आपकी सेहत को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें