LPG Gas Tips: आज के समय हम में से अधिकतर लोग खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं। पारंपरिक संसाधनों जैसे कोयले, लकड़ी या उपले की तुलना में एलपीजी खाना पकाने के लिए काफी साफ और सुविधाजनक तरीका है। पोर्टेबल होने की वजह से इसका इस्तेमाल आप कहीं पर भी कर सकते हैं। ये दूसरे ईंधनों की तुलना में काफी किफायती होते हैं।
आज के समय शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में इसकी उपलब्धता आसानी से हो जा रही है। इसके अलावा घर-घर तक एलपीजी गैस सिलेंडर को पहुंचाने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। हालांकि, एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय आपको कई सावधानियां बरतनी जरूरी है। अगर आप इन सावधानियों को नहीं बरतते हैं तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन जरूरी बातों के बारे में जिनका विशेष ध्यान एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय रखना चाहिए।