नए साल के मौके पर सभी लोग जश्न मना रहे हैं वहीं सरकार नें भी लोगों को खुशी मनाने की एक वजह दे दी है। दरअसल, सरकार ने नए साल के पहले दिन से ही एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 102.50 रुपये की राहत दी है। ये कटौती 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में की गई है। 1 जनवरी 2022 से नई कीमत को लागू कर दिया गया है। अब 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1998.50 रुपये हो गई है। हालांकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं इससे पहले 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर में 1 दिसंबर 2021 को 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद ये कीमत दिल्ली में 2101 रुपये हो गई थी। कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में इससे पहले भी 1 नवंबर को 266 रुपये बढ़ाते हुए 2000.50 रुपये कर दी गई थी।