फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas Cylinder: 50 रुपये महंगी हुई LPG, इन उपायों को अपनाकर आप भी कर सकते हैं अपनी रसोई गैस की बचत

Wed, 06 Jul 2022 12:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LPG Gas Cylinder - फोटो : Istock
LPG Gas Cylinder: देश में महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। इस बीच एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये का इजाफा हुआ है। दिल्ली में अब 14.2 किलो रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये हो गई है। ऐसे में रसोई गैस सिलेंडर के लिए आपको 50 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इससे पहले इसकी कीमत 1003 रुपये थी। इसी कड़ी में आज हम आपको उन खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अमल में लाकर आप अपनी रसोई गैस की बचत कर सकते हैं। अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका रसोई गैस सिलेंडर काफी जल्दी खत्म हो जाता है। ऐसे में कई लोग लंबे समय तक अपने रसोई गैस सिलेंडर को चलाने के लिए कई उपायों को अपनाते हैं, पर इसका कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकलता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप अपनी रसोई गैस की बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
LPG Gas Cylinder - फोटो : Istock
कई लोग खाना बिना ढकें पकाना पसंद करते हैं। अगर आप भी खाने को बिना ढके पकाना पसंद करते हैं। ऐसे में आपके रसोई गैस की काफी ज्यादा खपत होती है। गैस की बचत करने के लिए आपको खाना हमेशा ढक कर पकाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
LPG Gas Cylinder - फोटो : i stock
इसके अलावा खाना बनाते समय चौड़े बर्तन का इस्तेमाल करें, जो गैस की लौ को पूरी तरह कवर कर ले। ऐसा करने पर भी आपके रसोई गैस की काफी बचत होगी और आप अच्छी मात्रा में अपने पैसों की बचत कर सकेंगे।

4 of 5
LPG Gas Cylinder - फोटो : i stock
खाना धीमीं आंच पर पकाने से भी गैस सिलेंडर लंबे समय तक चलता है। इसके अलावा धीमीं आंच पर खाना पकाने से उसका पोषक तत्व भी बना रहता है। धीमीं आंच पर खाना पकाने के कई फायदे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LPG Gas Cylinder - फोटो : i stock
आपको समय समय पर गैस के रेगुलेटर, पाइप और उसके बर्नर को चेक करते रहना चाहिए। अगर इनमें से किसी जगह से गैस लीक हो रही है। ऐसे में आपको उसे तुरंत ठीक करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें