अक्सर देखने को मिलता है गैस सिलेंडर लेते समय ग्राहक उसमें एक या दो किलो गैस कम होने की शिकायत करते हैं। पिछले लंबे समय से गैस चोरी होने के कई मामले सामने निकलकर आ रहे हैं। गैस कम होने के बाद कई बार ग्राहक उसकी शिकायत भी करते हैं। हालांकि, ट्रेसिंग का एक अच्छा सिस्टम न हो पाने के कारण ये पता नहीं चल पाता है कि कौन लोग गैस की चोरी कर रहे हैं। ऐसे में गैस चोरी करने वाले लोगों के प्रति सरकार काफी सख्त है। गैस चोरी करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार के इस फैसले के बाद गैस चोरी करना काफी मुश्किल हो जाएगा। सरकार के इस फैसले से ग्राहकों को एक बड़ा फायदा होने वाला है। सरकार अब एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए क्यूआर सिस्टम लेकर आ रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -