फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: यात्रा के दौरान ट्रेन में चढ़ते समय बंद है उसके दरवाजे, तो जानिए क्या है खोलने का तरीका

Thu, 17 Nov 2022 12:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Indian Railways: हम में से अधिकतर लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। अक्सर रात के समय कई लापरवाह लोग ट्रेन के गेट पर लटककर या वहां बैठकर सफर करते हैं। ऐसे में रात के वक्त किसी प्रकार की अनहोनी न हो इस कारण लोग ट्रेनों के दरवाजों को बंद कर देते हैं। वहीं कई बार ट्रेनों में होने वाली चोरी के डर से भी लोग रात के समय दरवाजों को बंद कर देते हैं, ताकि कोई चोर रात के समय ट्रेन कोच में चढ़ न सके। रात में ट्रेन के दरवाजों के बंद होने पर उन यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी होती है, जो रात के समय ट्रेनों में चढ़ते हैं। गेट बंद होने की वजह से उनको ट्रेन में दूसरे डिब्बों की तलाश करनी पड़ती है, जिसका गेट खुला हो। ऐसे में यात्रियों के समक्ष कई तरह की परेशानियां आती हैं। इसी कड़ी में आपकी समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको उन खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप ट्रेन के बंद गेट को खोल सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock

डोर हैंडल

डोर हैंडल ट्रेन के दरवाजों में नीचे की तरफ लगा होता है। इसकी मदद से आप दरवाजे को बाहर और अंदर दोनों तरफ खोल सकते हो। ये दरवाजे के दोनों ओर लगा होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
अगर दरवाजे को डोर हैंडल की मदद से बंद किया जाता है। इस स्थिति में आप दरवाजे को बाहर और अंदर दोनों तरफ से खोल सकते हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock

डोर लैच 

डोर लैच ट्रेन के दरवाजों के अंदर होता है। इसको अंदर से ही लगाया जाता है। ऐसे में इसको अंदर से खोला जा सकता है। डोर लैच लगाने पर लोहे की एक मजबूत पट्टी खांचे में जाकर लैच बैठ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
ऐसे में इसको अंदर की तरफ से ही खोला जा सकता है। अगर दरवाजे को डोर लैच से बंद किया गया है। इस स्थिति में उसको आप बाहर से नहीं खोल सकते हैं। 

Indian Railways: यात्रा करते समय रात में ट्रेन के दरवाजे नहीं खुल रहे हैं, तो जानिए इसे खोलने का आसान तरीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें