आज के समय में लगभग सभी घरों में रसोई गैस यानी एलपीजी गैस का ही इस्तेमाल किया जाता है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी अब लकड़ी या उपलों से जलाए जाने वाले चूल्हे की जगह एलपीजी गैस ने ले ली है। जिससे अब खाना बनाते समय महिलाओं को धुएं का सामना नहीं करना पड़ता है। रसोई गैस सिलेंडर की मदद से महिलाओं को खाना पकाने में काफी सहूलियत मिली है। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से लोगों को इससे थोड़ा डर रहता है। लेकिन कोई भी सामान आपके लिए ज्यादा खतरनाक तब होता है जब वो एक्सपायर हो गया हो। क्या आप जानते हैं कि एलपीजी सिलेंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है और आप इसे कैसे चेक कर सकते हैं? आईओसी ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है, जिसकी जानकारी आपको भी होनी चाहिए। दरअसल, सभी एलपीजी सिलिंडर एक खास तरह के स्टील व प्रोटेक्टिव कोटिंग के साथ बनते हैं। इनकी मैन्युफैक्चरिंग BIS 3196 के तहत होती है।