फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Booking: गलती से डिलीट हो गया है DAC नंबर? क्या नहीं मिलेगा बुक किया हुआ LPG सिलिंडर

Fri, 17 Apr 2026 01:29 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

DAC Code Deleted Solution: इन दिनों गैस सिलिंडर की डेलिवरी के लिए DAC कोड जरूर हो गया है। ऐसे में जिन लोगों का DAC कोड वाला मैसेज गलती से डिलीट हो जा रहा है, उनको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
DAC डिलीट होने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala
How To Regenerate DAC: एलपीजी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए इन दिनों DAC (डेलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड) अनिवार्य हो गया है। सिलेंडर बुक करने के बाद यह कोड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भेजा जाता है। अक्सर जल्दबाजी में या फोन की मेमोरी फुल होने के कारण ग्राहक इस महत्वपूर्ण मैसेज को डिलीट कर देते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ अपने फोन में ओटीपी को एक घंटे बाद डिलीट करने वाला सेटिंग ऑन किए रहते हैं, इस वजह से भी DAC डिलीट हो जाता है।

ऐसे में जब डिलीवरी मैन घर आता है, तो कोड न होने के कारण सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है। मगर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप गैस कंपनियों से इस कोड को दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। आइए इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गैस डिलीवरी कोड डिलीट होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
1. डिलीवरी मैन की मदद से दोबारा पाएं ओटीपी
  • DAC को दोबारा प्राप्त करने का सबसे आसान तरीका है कि आप डिलीवरी पर्सन से ही दोबारा कोड भेजने का अनुरोध करें।
  • डिलीवरी मैन के पास मौजूद एप में 'Resend DAC' या 'कोड दोबारा भेजें' का विकल्प होता है।
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर तुरंत एक नया 4-अंकों का ओटीपी आ जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
गैस डिलीवरी कोड डिलीट होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
आधिकारिक मोबाइल ऐप का करें उपयोग
  • इंडेन (IndianOil One), एचपी (HP Pay) और भारत गैस (Hello BPCL) के अपने आधिकारिक ऐप्स हैं।
  • एप खोलकर अपने अकाउंट में लॉग इन करें और 'ऑर्डर हिस्ट्री' या 'करेंट बुकिंग' सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको अपनी मौजूदा बुकिंग के साथ 'Get DAC' का बटन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक कर आप कोड देख सकते हैं।
  • यह सुविधा 24/7 उपलब्ध है और आप डिलीवरी से पहले ही अपना कोड सुरक्षित नोट कर सकते हैं।

4 of 5
गैस डिलीवरी कोड डिलीट होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
एजेंसी से संपर्क करके भी पा सकते हैं DAC
 
  • अगर ऊपर दिए गए तरीके काम नहीं कर रहे, तो आप संबंधित गैस एजेंसी के टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
  • कस्टमर केयर अधिकारी आपकी पहचान सत्यापित करने के बाद आपको नया ऑथेंटिकेशन कोड भेज देंगे।
  • आप अपनी स्थानीय गैस एजेंसी को फोन करके भी नया कोड री-जेनरेट करने का आग्रह कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस डिलीवरी कोड डिलीट होने पर क्या करें? - फोटो : ANI
मैसेज आते ही करें ये काम
  • भविष्य के लिए बेहतर होगा कि कोड आते ही उसे कहीं लिख लें या मैसेज को 'Star' मार्क कर दें।
  • अपने फोन के सेटिंग में चेक करें कि ओटीपी ऑटो-डिलीट वाली सेटिंग तो ऑन नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें