LPG Cylinder Shortage: इजरायल और अमेरिका की ईरान से चल रही लड़ाई का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। जहां पहले पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर चर्चाएं तेज थी, तो वहीं अब एलपीजी की भारी किल्लत देश के अलग-अलग शहरों में देखने को मिल रही हैं।
एलपीजी की कमी के चलते होटलों, रेस्टोरेंट्स और पीजी-मेस में काफी दिक्कतें आ रही हैं, क्योंकि इन लोगों को कमर्शियल सिलिंडर मिलने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में जो लोग पीजी या मेस में रहते हैं उनके लिए दिक्कतें पैदा हो सकती हैं।