Kya Government Phone Track Kar Sakti hai: आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन केवल कॉल और मैसेज का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में बीच-बीच में इसको लेकर तमाम तरह की अफवाहें भी उड़ती रहती हैं। अक्सर लोगों के जहन में एक सवाल आता है कि क्या सरकार भी हमारा फोन ट्रैक कर सकती है?
तो इसका जवाब है हां, सरकार के पास ये हक है कि वो किसी का फोन ट्रैक करा सके लेकिन भारत में कानून और नियम इस मामले में स्पष्ट हैं। सामान्य नागरिकों का डेटा बिना अनुमति के ट्रैक करना गैरकानूनी है। इस लेख में हम बताएंगे कि नियम क्या कहता है, किन परिस्थितियों में ट्रैकिंग संभव है और आपकी निजता की सुरक्षा के उपाय।
विज्ञापन
2 of 5
क्या सरकार आपका फोन ट्रैक कर सकती है?
- फोटो : Adobe stock
सबसे पहले जानें किन मामलों में सरकार फोन ट्रैक कर सकती है?
1. कानूनी आधार
भारत में फोन ट्रैकिंग के लिए स्पष्ट कानून मौजूद हैं। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और टेलीकॉम नियम ये तय करते हैं कि किसी भी मोबाइल फोन की लोकेशन या डेटा तभी ट्रैक किया जा सकता है जब इसके लिए कोर्ट या उच्च अधिकारी की मंजूरी हो। बिना कानूनी आदेश के किसी व्यक्ति का फोन ट्रैक करना गैरकानूनी है।
विज्ञापन
3 of 5
क्या सरकार आपका फोन ट्रैक कर सकती है?
- फोटो : Adobe stock
2. सुरक्षा कारण
सरकार और संबंधित एजेंसियां विशेष परिस्थितियों में फोन ट्रैक कर सकती हैं। इसमें आतंकवाद की घटनाओं, गंभीर अपराध या राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होने जैसी स्थितियां शामिल हैं। इन परिस्थितियों में ट्रैकिंग का उद्देश्य सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना होता है।
4 of 5
क्या सरकार आपका फोन ट्रैक कर सकती है?
- फोटो : Adobe stock
अब जानें क्या है आम जनता की निजता का अधिकार?
अब ये जान लें कि भारत में हर नागरिक का निजी डेटा और जानकारी कानून के तहत सुरक्षित है। बिना अनुमति फोन ट्रैक करना निजता का उल्लंघन माना जाता है। इसलिए सामान्य नागरिकों के फोन की लोकेशन बिना कानूनी आदेश के नहीं देखी जा सकती।
क्या सरकार आपका फोन ट्रैक कर सकती है?
- फोटो : Adobe stock
इसमें मोबाइल सर्विस कंपनियों का क्या रोल है?
फोन ट्रैकिंग के लिए सरकार को मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर की मदद लेनी पड़ती है। सर्विस प्रोवाइडर केवल कानूनी आदेश मिलने पर ही डेटा साझा करते हैं। इसके अलावा वे सुनिश्चित करते हैं कि डेटा का दुरुपयोग न हो और नागरिकों की गोपनीयता बनी रहे।