RTO Duplicate License Process: सड़क पर वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सबसे महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज होता है। मगर कई बार लापरवाही की वजह से कीमती दस्तावेज खो जाता है, या किन्हीं कारणों से फट जाता है या खराब हो जाता है। ऐसे में बहुत से लोग आरटीओ ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते हैं या दलालों के चंगुल में फंसने के डर से परेशान होने लगते हैं।
मगर अब आपको चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। भारत सरकार के 'परिवहन सेवा' पोर्टल की मदद से आप घर बैठे ऑनलाइन ही डुप्लिकेट डीएल के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसकी पूरी प्रक्रिया समझते हैं ।