फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mobile App Location Alert: बिना जरूरत भी कई App जान रहे हैं आपकी लोकेशन, जानें कैसे करें इन्हें बंद

Sun, 14 Jun 2026 08:36 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mobile App Ki Location Kaise Band Kare: क्या आप जानते हैं कि आपके मोबाइल के कई ऐसे एप हैं जो आपकी लोकेशन को हर वक्त ट्रैक करते हैं? इस लोकेशन को बंद करने का तरीका आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल की एप लोकेशन ट्रैकिंग बंद करने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala AI
Mobile App Location Off Process In Hindi: अगर ये कहा जाए कि आज के समय में लगभग हर एक काम मोबाइल फोन के जरिए हो जाते हैं, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा? इसके लिए हम कई तरह के एप्स इस्तेमाल करते हैं।

पर क्या आप जानते हैं कि कई एप आपके लोकेशन को तब भी ट्रैक करते हैं, जब आप एप को बंद कर देते हैं? शायद नहीं, क्योंकि इसके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। लेकिन आप यहां जान सकते हैं कि आप इन एप की लोकेशन को कैसे बंद कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मोबाइल की एप लोकेशन ट्रैकिंग बंद करने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
कौन-कौन से एप लोकेशन ट्रैक करते हैं?
  • फूड, शॉपिंग, मैप और कैब बुकिंग जैसे एप को लोकेशन की जरूरत होती है
  • पर कई ऐप ऐसे होते हैं जो बिना जरूरत के या एप बंद करने के बाद भी आपकी लोकेशन को ट्रैक करते हैं
  • इसलिए अगर आप चाहें तो एप की लोकेशन ट्रैकिंग को बंद कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
मोबाइल की एप लोकेशन ट्रैकिंग बंद करने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
कैसे बंद करें एप की लोकेशन ट्रैकिंग को?

पहला स्टेप 
  • अगर आपके मोबाइल का कोई एप आपकी लोकेशन को हर वक्त ट्रैक कर रहे हैं
  • ऐसे में आप चाहें तो उस एप की लोकेशन ट्रैकिंग को बंद कर सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल की Settings में जाना है

4 of 5
मोबाइल की एप लोकेशन ट्रैकिंग बंद करने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • इसके बाद आपको यहां पर Location वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अगर आपको Location वाला ऑप्शन न मिले, तो आप ऊपर सर्च बार में इसे सर्च करके ढूंढ सकते हैं
  • फिर आपको Location Permissions वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद अब आप देखेंगे कि आपको यहां पर एप की लिस्ट दिखेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोबाइल की एप लोकेशन ट्रैकिंग बंद करने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप   
  • आपको वे एप भी दिखेंगी जिन्हें लोकेशन का एक्सेस आपने दिया हुआ है
  • आप यहां पर हर एप के सामने Only While Using the App चुन सकते हैं यानी जब एप चलाएं, तभी ये एप आपकी लोकेशन ट्रैक करें बाकी समय पर नहीं
  • जबकि, जिन एप को लोकेशन की जरूरत नहीं है, उनके आगे आप Not Allowed वाला ऑप्शन चुन सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें