लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए और अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए काम करते हैं, ताकि वो पैसे कमा सकें। लोगों को कई अलग-अलग कामों के लिए भी जरूरतें होती हैं। जैसे- किसी को घर खरीदने के लिए, किसी को शादी करने के लिए, किसी को खुद की पढ़ाई के लिए या किसी को बच्चों की पढ़ाई के लिए आदि कामों के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है। लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि लोगों की जरूरतें उनकी कमाई में पूरी नहीं हो पाती है। ऐसे में कई बड़े कामों के लिए लोगों को लोन लेना पड़ता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर किसी लोन लेने वाले व्यक्ति की मौत हो जाए, तो उसके लोन या क्रेडिट कार्ड की देनदारी का क्या होगा? शायद नहीं, लेकिन कोरोना काल में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों की मौत के बाद उनकी देनदारियां पीछे छूट गई। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐसी स्थिति में आखिर होता क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...