Loan Alert: कई बार कई ऐसे जरूरी काम आ जाते हैं, जिनके कारण हमें बैंक से लोन भी लेना पड़ता है। इसके लिए कई सारे दस्तावेजों की जरूरत होती है और फिर सिबिल स्कोर और पात्रता चेक करने के बाद ही बैंक लोन देता है। लोग घर बनाने के लिए, शादी के लिए, उच्च शिक्षा के लिए, पर्सनल कामों के लिए आदि लोन लेते हैं। पर कई बार दस्तावेज पूरे न होने, सिबिल स्कोर कम होने के कारण या अन्य कारणों से लोगों को लोन नहीं मिल पाता है। ऐसे में जिसको ज्यादा जरूरत होती है वो लोन लेने के दूसरे तरीके देखता है, लेकिन इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। वरना आप ठगी का शिकार भी हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार आपको फेक लोन के नाम पर कॉल या मैसेज आ सकते हैं, जो आपकी मेहनत की कमाई को उड़ा लेते हैं। तो चलिए जानते हैं आपको ऐसे में क्या करना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...