FASTag Annual Pass: भारत सरकार ने 15 अगस्त से फास्टैग के वार्षिक पास की शुरुआत कर दी है। इस पास की मदद से आप 200 टोल प्लाजा को पास कर पाएंगे। एनुअल फास्टैग पास का उपयोग करने पर आपका प्रति टोल करीब 15 रुपये का खर्च आएगा। इस पास से आप सालाना 7 हजाार रुपये की बचत कर सकते हैं। इस बात का ध्यान दें कि एनुअल फास्टैग पास सिर्फ NHAI, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस वे पर ही वैलिड होगा। अगर आप भी फास्टैग एनुअल पास खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको इस बारे में पता होना जरूरी है कि यह देश के किन हाईवे और एक्सप्रेसवे पर काम करेगा। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -