फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Linking Multiple UPI Accounts: एक ही मोबाइल नंबर से कितने UPI अकाउंट चला सकते हैं? जानें इससे जुड़े नियम

Wed, 12 Aug 2026 06:12 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Multiple UPI Accounts One Mobile Number: आज के समय ज्यादातर लोग अपने छोटे से बड़े ट्राजेक्शन के लिए UPI अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर एक मोबाइल नंबर के कितने UPI अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एक मोबाइल नंबर यूपीआई अकाउंट - फोटो : AI
NPCI UPI Linking Rules: आज के समय में डिजिटल भुगतान यानी यूपीआई का इस्तेमाल लगभग हर व्यक्ति अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कर रहा है। सब्जी खरीदने से लेकर बड़े-बड़े बिल चुकाने तक, हर जगह ऑनलाइन पेमेंट का बोलबाला है। 

ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या वे अपने एक ही मोबाइल नंबर से अलग-अलग बैंकों के कई यूपीआई अकाउंट चला सकते हैं या इसके कोई तय नियम हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि एक मोबाइल नंबर से कितने यूपीआई अकाउंट और एप्स चलाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एक मोबाइल नंबर से कितने बैंक अकाउंट UPI से जोड़ सकते हैं? - फोटो : ANI
एक मोबाइल नंबर से कितने बैंक अकाउंट UPI से जोड़ सकते हैं?
  • भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के नियमों के अनुसार, आप अपने एक ही मोबाइल नंबर से अलग-अलग बैंकों के कई यूपीआई अकाउंट बना और चला सकते हैं।
  • इसकी कोई सख्त पाबंदी नहीं है कि आप सिर्फ एक ही बैंक का खाता इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सरल शब्दों में समझें तो एनपीसीआई के मुताबिक आपके नंबर से जितने बैंक अकाउंट होंने उतने UPI ID बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
क्या एक ही मोबाइल नंबर से कई UPI एप इस्तेमाल कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या एक ही मोबाइल नंबर से कई UPI एप इस्तेमाल कर सकते हैं?
  • एक ही मोबाइल नंबर से गूगल पे, फोनपे, पेटीएम या भीम जैसे कई यूपीआई एप्स पर अलग-अलग बैंकों के खाते जोड़कर आसानी से पेमेंट किया जा सकता है।
  • इससे सभी वित्तीय लेन-देन को मैनेज करना बेहद आसान हो जाता है।

4 of 5
बैंक खातों का मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी - फोटो : Adobe Stock
बैंक खातों का मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी
  • आप जिस भी बैंक खाते को यूपीआई से जोड़ना चाहते हैं, उसके लिए सबसे जरूरी शर्त यह है कि आपका वह बैंक खाता उसी मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। 
  • सिम कार्ड आपके फोन में मौजूद होना चाहिए ताकि बैंक से वेरीफिकेशन मैसेज आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक ही बैंक के एक से अधिक खाते जोड़ने की सीमा - फोटो : freepik
एक ही बैंक के एक से अधिक खाते जोड़ने की सीमा
  • हालांकि आप अलग-अलग बैंकों के कई खाते एक ऐप में आसानी से जुड़ जाते हैं। 
  • मगर सुरक्षा कारणों से एक ही बैंक के एक से अधिक खाते जोड़ने पर तकनीकी सीमाएं और बैंक के नियम लागू हो सकते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें