फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hidden Camera: होटल के कमरों में हिडेन कैमरे की जांच कैसे करें? जानें प्राइवेसी सुरक्षित रखने के आसान तरीके

Wed, 12 Aug 2026 05:32 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hotel Room Privacy Safety: अक्सर ऐसा होता है कि जब लोग होटल के कमरों में रुके होते हैं, तो उनके मन में शक होता है कि कहीं कमरे में कोई हिडेन कैमरा तो नहीं लगा है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि कमरे का हिडेन कैमरा आप कैसे खोज सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
होटल में हिडेन कैमरा चेक - फोटो : AI
Hidden Camera Inspection Guide: छुट्टियों या ऑफिस के काम से बाहर जाने पर लोग अक्सर होटल, गेस्ट हाउस या होमस्टे में ठहरते हैं, जहां कमरे की प्राइवेसी और सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। किसी कमरे में छिपा हुआ कैमरा होने का संदेह होने पर कुछ आसान तरीकों से शुरुआती जांच की जा सकती है।

हालांकि, यह समझना जरूरी है कि स्मार्टफोन से की गई जांच शत-प्रतिशत यह साबित नहीं करती कि कमरा पूरी तरह सुरक्षित है। आइए बहुत ही सरल भाषा में जानते हैं कि आप किन तरीकों से होटल के कमरे की शुरुआती जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
स्मार्टफोन की फ्लैश लाइट से शुरुआती स्कैनिंग - फोटो : AI
स्मार्टफोन की फ्लैश लाइट से शुरुआती स्कैनिंग
  • कमरे की लाइट बंद करके फोन की फ्लैश लाइट से उन जगहों को धीरे-धीरे स्कैन करें जहां छोटा कैमरा छिपा हो सकता है। जैसे- स्मोक डिटेक्टर, घड़ी, लैंप, एयर वेंट या टीवी यूनिट। 
  • कैमरा लेंस पर रोशनी पड़ने पर चमक दिख सकती है, लेकिन हर चमक लेंस की नहीं होती, इसलिए केवल रिफ्लेक्शन देखकर निष्कर्ष न निकालें।
विज्ञापन

3 of 5
कमरे की संदिग्ध वस्तुओं का बारीकी से निरीक्षण - फोटो : AI
कमरे की संदिग्ध वस्तुओं का बारीकी से निरीक्षण
  • कमरे में ऐसी वस्तुओं पर ध्यान दें जो असामान्य लग रही हों या जिनमें कोई छोटा लेंस या छेद दिखाई दे।
  • खासकर उन वस्तुओं को देखें जिनकी दिशा बेड या ड्रेसिंग एरिया की तरफ हो।
  • स्मोक डिटेक्टर और इलेक्ट्रॉनिक सामान की सामान्य स्थिति की तुलना करना बेहद उपयोगी होता है।

4 of 5
वाई-फाई स्कैनर ऐप्स की मदद लेना - फोटो : AI
वाई-फाई स्कैनर ऐप्स की मदद लेना
  • वाई-फाई स्कैनर एप्स कमरे के नेटवर्क से जुड़े डिवाइस की सूची देखने में मदद करते हैं।
  • अगर कोई वाई-फाई वाला कैमरा उसी नेटवर्क से जुड़ा है, तो वह सूची में दिख सकता है।
  • हालांकि, इसे फुल-प्रूफ हिडेन कैमरा डिटेक्टर नहीं समझना चाहिए, क्योंकि बिना नेटवर्क या मेमोरी कार्ड पर रिकॉर्डिंग करने वाले कैमरे इसमें नहीं दिखते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संदिग्ध वस्तु मिलने पर क्या कदम उठाएं - फोटो : एआई जनरेटेड
संदिग्ध वस्तु मिलने पर क्या कदम उठाएं
  • अगर कमरे में कोई वस्तु संदिग्ध लगे, तो उसे तोड़ने या छेड़छाड़ करने के बजाय उसकी फोटो या वीडियो लेकर स्थिति को रिकॉर्ड कर लें।
  • इसके बाद तुरंत होटल मैनेजमेंट को सूचित करें और जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस से संपर्क करें ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें