How to clean plastic water tank: आज हम आपको एक खास उपाय के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपनी पानी की टंकी को आसानी से साफ कर सकते हैं। हम सभी लोग अपने घरों की सफाई करते हैं। बेडरूम, किचन रूम से लेकर घर के हर कोने की सफाई हम अपने वीकेंड के दिनों में करते हैं। वहीं कई मर्तबा कई चीजें ऐसी भी होती हैं, जिनकी सफाई हम लोग नहीं कर पाते हैं। उन्हीं में से एक है पानी की टंकी। अक्सर पानी की टंकी में काफी कचरा जमा हो जाता है। उसके बावजूद हम उसे साफ नहीं करते। अगर आप भी अपनी पानी की टंकी को नियमित रूप से साफ नहीं करते। ऐसी स्थिति में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम कुछ ऐसे खास उपायों के बारे में जानेंगे, जिनको फॉलो करके आप अपनी पानी की टंकी को साफ कर सकते हैं। पानी की टंकी को साफ करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।