फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lifehacks: गैस चूल्हे के बर्नर में जमा हो गया है कचरा, तो इन सिंपल ट्रिक्स की मदद से करें उसको साफ

Wed, 20 Apr 2022 12:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
How to clean Gas stove Burner - फोटो : Pixabay
Lifehacks: खाना बनाने के लिए हम सभी लोग गैस चूल्हे (गैस स्टोव) का इस्तेमाल करते हैं। पहले के समय ज्यादातर लोग पारंपरिक गैस चूल्हे का इस्तेमाल करते थे। वहीं आज के इस आधुनिक समय में ज्यादातर लोग नए गैस स्टोव का उपयोग करने लगे हैं। हम अपने घरों में तरह-तरह के पकवान को बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, लंबे समय तक गैस स्टोव का उपयोग करने के बाद उसके बर्नर काफी गंदे और उनमें काफी कचरा जमा हो जाता है। गैस स्टोव के बर्नर में कचरा जमा होने से उसकी आंच काफी धीमी हो जाती है। ऐसे में खाना पकाते समय आपके रसोई गैस की खपत काफी ज्यादा होती है। अगर आपके गैस चूल्हे के बर्नर भी काफी गंदे हो गए हैं। इस स्थिति में हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने गैस बर्नर में जमा कचरे को साफ कर सकते हैं। गैस बर्नर में जमा कचरे को साफ करना काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
How to clean Gas stove Burner - फोटो : Pixabay
आप अपने गैस बर्नर की सफाई नींबू और नमक की सहायता से कर सकते हैं। गैस चूल्हे के बर्नर को साफ करने के लिए ये उपाय काफी असरदार है। नींबू में हाई ऑक्सीडेंट होता है। ऐसे में इसका उपयोग गैस बर्नर को साफ करने के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
How to clean Gas stove Burner - फोटो : Pixabay
गैस बर्नर को साफ करने के लिए आपको एक साफ बर्तन में पानी को गर्म करना होगा। उसके बाद आपको गर्म पानी में नींबू का रस और नमक डालना होगा। इसके बाद आपको इसे गैस बर्नर में डालकर 12 घंटे के लिए छोड़ देना है।

4 of 6
How to clean Gas stove Burner - फोटो : Pixabay
इसे करने के बाद आपको अगली सुबह नींबू के छिलके में नमक लगाकर बर्नर पर रगड़ना है। ऐसा करने से आपके गैस चूल्हे के बर्नर पर जमा कचरा पूरी तरह साफ हो जाएगा। इस उपाय से गैस बर्नर को साफ करना काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 6
How to clean Gas stove Burner - फोटो : Pixabay
इसके अलावा आप सिरके की सहायता से भी गैस बर्नर के चूल्हे को साफ कर सकते हैं। सिरके की मदद से गैस बर्नर को साफ करने के लिए आपको आधी कटोरी सिरका और 1 चम्मच बेकिंग सोडा लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
How to clean Gas stove Burner - फोटो : Pixabay
आपको दोनों को गैस चूल्हे के बर्नर में डालकर उसे रात भर के लिए छोड़ देना है। ऐसा करने से चिकनाई फूल जाएगी। इसके बाद आपको अगली सुबह टूथब्रश की सहायता से बर्नर को साफ करना है। इन दोनों उपाय को अपनाकर आप आसानी से अपने गैस बर्नर की सफाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें