फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Life Hacks: टाइल्स पर लगी गंदगी मिनटों में होगी साफ, बस अपनाने होंगे ये टिप्स

Fri, 02 Sep 2022 03:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to Clean Dirty Stains on Tiles - फोटो : Istock
Life Hacks: अगर आप अपने घरों की टाइल्स पर लगे गंदे दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। हम में से अधिकतर लोग घरों की टाइल्स पर लगी गंदगी से काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में उसे साफ करने के लिए हम लोग कई तरह के विकल्पों की तलाश करते हैं। उसके बाद भी कोई खास निष्कर्ष नहीं निकलता है। अगर आपके घरों के भीतर बाथरूम, वॉशरूम, रसोई की टाइल्स पर लगे जिद्दी दाग नहीं छूट रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप टाइल्स पर लगे इन जिद्दी दागों को छुटा सकते हैं। टाइल्स पर लगे इन जिद्दी दागों को छुटाने के ये कारगर उपाय हैं। इन्हें छुटाने के लिए आपको किसी प्रकार की मेहनत की जरूरत नहीं होगी। ये काम काफी आसान है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में, जिन्हें अपनाने के बाद आप घर की टाइल्स पर लगे जिद्दी दागों से आजादी पा सकते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How to Clean Dirty Stains on Tiles - फोटो : Istock
टाइल्स पर लगे जिद्दी दाग को साफ करने के लिए सबसे पहले आपको 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर, 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच बाथरूम क्लीनर बर्तन में लेना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
How to Clean Dirty Stains on Tiles - फोटो : Istock
ये करने के बाद आपको इस मिश्रण को गैस पर गर्म करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको इस मिश्रण को गंदी टाइल्स पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ना होगा। इसके करीब 5 से 10 मिनट के बाद स्क्रब या ब्रश की मदद से टाइल्स को अच्छे से साफ करें। 

4 of 5
How to Clean Dirty Stains on Tiles - फोटो : Istock
ऐसा करने पर टाइल्स पर लगी गंदगी गलने लगेगी। ऐसे में टाइल्स पर लगे जिद्दी दाग जल्दी से साफ होने लगेंगे। इस आसान तरीके को अपनाकर आप आसानी से अपनी टाइल्स पर लगे जिद्दी दाग को साफ कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to Clean Dirty Stains on Tiles - फोटो : Istock
आप विनेगर, नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके भी टाइल्स पर लगे दाग को साफ कर सकते हैं। इन तरीकों से टाइल्स साफ करने में आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें