फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC Saral Pension Plan: एलआईसी की इस योजना में एक बार करें निवेश, जीवनभर मिलेगी पेंशन, जानिए क्या है स्कीम

Mon, 09 Oct 2023 12:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock
LIC Saral Pension Plan: अपने भविष्य की चिंता हम सभी लोगों को होती है। ऐसे में भविष्य में हमें किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए हम में से कई लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी सरल पेंशन प्लान है। एलआईसी के सरल पेंशन प्लान में एक बार निवेश करने के बाद आपको पेंशन मिलने लगेगी। एलआईसी की यह स्कीम एक नॉन लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिक योजना है। एलआईसी की यह स्कीम देशभर में काफी लोकप्रिय है। अगर आप जानना चाहते हैं क्या है एलआईसी की सरल पेंशन प्लान और इसमें निवेश करने पर क्या क्या फायदे मिल रहे हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock
एलआईसी की इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको एकमुश्त निवेश करना होता है। उसके बाद आपको हर महीने पेंशन मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : istock
एलआईसी की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको एक बार निवेश करने के बाद ही पेंशन का लाभ मिलने लगता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुरुआत में आपको जितनी पेंशन मिलती है। उतनी ही पेंशन आपको जीवनभर मिलेगी। 

Paneer Adulteration: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे बाजार का मिलावटी पनीर, ऐसे करें वास्तविकता की पहचान

4 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : istock
अगर आप इस स्कीम में निवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में पता होना चाहिए। इस स्कीम में न्यूनतम 40 साल की उम्र का व्यक्ति निवेश कर सकता है। वहीं अधिकतम उम्र 80 साल निश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : istock
इस स्कीम में आप अपना खाता दो तरह से खोल सकते हैं। इसमें आपको सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से खाता खुलवाने की विकल्प मिलता है। एलआईसी सरल पेंशन प्लान में आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर भी निवेश कर सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें