LIC Jeevan Tarun Plan: अपने बच्चों को लेकर हम सभी चिंतित रहते हैं। अच्छे स्कूल में दाखिले से लेकर उनकी उच्च शिक्षा की चिंता हमें काफी पहले से होने लगती है। ऐसे में हम बच्चों के जन्म के समय से ही इसको लेकर बचत करने लगते हैं। वहीं अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करते हैं, तो एक समय बाद उन पैसों पर आपको शानदार रिटर्न मिलता है। इसी कड़ी में आज हम आपको LIC की एक खास स्कीम Jeevan Tarun Plan के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम को खासतौर पर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से बनाया गया है। देश में बड़े पैमाने पर लोग अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस स्कीम में निवेश करते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आप मैच्योरिटी के समय अच्छी खासी रकम इकट्ठी कर सकते हैं। इन पैसों को आप अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं एलआईसी जीवन तरुण प्लान के बारे में विस्तार से -