फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC Jeevan Tarun: एलआईसी की इस स्कीम में करें निवेश, बच्चों की पढ़ाई लिखाई की टेंशन से हो जाएंगे मुक्त

Tue, 14 May 2024 01:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LIC Jeevan Tarun Plan: एलआईसी की इस स्कीम का नाम जीवन तरुण योजना है। अगर आप अपने बच्चों के भविष्य को नया रंग देना चाहते हैं, तो आप एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

LIC Jeevan Tarun Plan: बच्चों, बूढ़ों, महिलाओं सभी को ध्यान में रखते हुए एलआईसी ने कई निवेश योजनाओं की शुरुआत कर रखी है। इन योजनाओं में आप अपनी जरूरतों के मुताबिक निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको एलआईसी की एक स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर बच्चों के लिए शुरू किया गया है। एलआईसी की इस स्कीम का नाम जीवन तरुण योजना है। अगर आप अपने बच्चों के भविष्य को नया रंग देना चाहते हैं, तो आप एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन


एलआईसी की इस स्कीम को खासतौर पर बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। एलआईसी जीवन तरुण योजना में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिलते हैं। इस स्कीम में निवेश करके आप बच्चों के बड़े होने के बाद उनकी पढ़ाई-लिखाई की चिंता से मुक्ति पा सकते हैं। देश में कई लोग एलआईसी की जीवन तरुण योजना में निवेश कर रहे हैं। यह स्कीम काफी लोकप्रिय है।

एलआईसी की जीवन तरुण स्कीम में 90 दिनों से लेकर 12 वर्ष तक के बच्चों के नाम पर निवेश किया जा सकता है। यह स्कीम 25 सालों में मैच्योर हो जाती है। स्कीम के अंतर्गत आपका बच्चा जब 18, 20 या 22 साल का हो जाता है तो पॉलिसी से आप पैसे निकाल सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: क्या पिता और बेटे दोनों को एकसाथ मिल सकता है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ?

एलआईसी जीवन तरुण एक लिमिटेड पेमेंट वाला प्लान है। इस स्कीम में आपको 20 सालों तक प्रीमियम भरना जरूरी होता है। इस स्कीम में आप अपनी सुविधानुसार मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर प्रीमियम की राशि को जमा कर सकते हैं। 

Dishwasher Machine: अब हाथ से नहीं मशीन से धो सकते हैं बर्तन, इस सस्ती मशीन से सारे झंझट होंगे खत्म

एलआईसी जीवन तरुण प्लान में आप न्यूनतम 75 हजार रुपये तक का सम एश्योर्ड ले सकते हैं। वहीं बात अगर अधिकतम सीमा की करें तो उसको तय नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

इस स्कीम को खासतौर पर बच्चों के लिए शुरू किया गया है। इस कारण इसमें बच्चों के अलावा कोई दूसरा निवेश नहीं कर सकता है। एलआईसी का जीवन तरुण प्लान एक नॉन लिंक्ड पार्टिसिपेटिंग प्लान है।  

OpenAI: ओपनएआई ला रहा यह नया टूल, गूगल सर्च इंजन को दे सकता है टक्कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें