फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC: बच्चों की पढ़ाई लिखाई की चिंता होगी खत्म, एलआईसी की इस स्कीम में निवेश करके उनके भविष्य को दें नई उड़ान

Fri, 10 Mar 2023 11:51 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : Istock
LIC Jeevan Tarun Plan: एलआईसी विभिन्न आय वर्गों को ध्यान में रखते हुए कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रहा है। देश में बड़े पैमाने पर लोग एलआईसी को एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी जीवन तरुण योजना है। इस योजना में निवेश करके आप अपने बच्चों के भविष्य को एक नई उड़ान दे सकते हैं। एलआईसी की जीवन तरुण स्कीम में आप बच्चे के जन्म होने के तीन महीने के बाद निवेश शुरू कर सकते हैं। स्कीम में निवेश करने के लिए बच्चे की अधिकतम आयु 12 साल निश्चित की गई है। वहीं बच्चा जब 25 साल का हो जाएगा। उसके बाद बच्चे को योजना के सभी फायदे मिल जाएंगे। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं एलआईसी जीवन तरुण स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : istock
अगर आप बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भविष्य में पैसा इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में आप एलआईसी की जीवन तरुण स्कीम में निवेश शुरू कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : istock
अगर आप इस स्कीम में निवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। इस स्कीम में न्यूनतम 75 हजार रुपये निवेश किया जा सकता है। वहीं अधिकतम राशि की सीमा को तय नहीं किया गया है। 

Solar LED: घर लाएं यह खास डिवाइस, नहीं आएगा एक रुपये का बिजली बिल, महज इतनी है कीमत

4 of 5
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : istock
अगर आपके बच्चे की आयु 8 वर्ष है। ऐसे में आप इस स्कीम में अगर निवेश शुरू करते हैं। इस स्थिति में आपको कुल 17 सालों के लिए निवेश करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC Jeevan Tarun Plan - फोटो : iStock
एलआईसी जीवन तरुण प्लान की सबसे खास बात यह है कि अगर बच्चे के माता-पिता दोनों की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में बच्चे के आगे के सभी प्रीमियमों को माफ कर दिया जाता है। इस स्कीम में निवेश करके आप अपने बच्चे के भविष्य को नया रंग दे सकते हैं।

MF SIP: 6 हजार रुपये के निवेश पर मिल सकते हैं 3.3 करोड़, जानिए क्या है स्कीम और कैसे करें निवेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें