फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC IPO: एलआईसी आईपीओ में निवेश करने की बना रहे हैं योजना, तो जान लें ये जरूरी बातें

Sun, 01 May 2022 11:40 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Keep These Things in Mind Before Investing In LIC IPO - फोटो : istock
LIC IPO: एलआईसी का आईपीओ स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने जा रहा है। इसकी बिडिंग डेट 4 मई से 9 मई के बीच निर्धारित की गई है। इसके शेयर का प्राइस रेंज 902 रुपये से 949 रुपये के बीच होगा। कंपनी अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 21 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। ऐसे में इस आईपीओ को लेकर निवेशक काफी उत्साहित दिख रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो एलआईसी का कोर काफी अच्छा है। इस कारण भविष्य में इसकी ग्रोथ काफी अच्छी होगी। इसके अलावा कंपनी की वैल्यूएशन भी अच्छी दिख रही है। एलआईसी की गिनती दुनिया की बड़ी बीमा कंपनियों में की जाती है। ऐसे में अगर आप भी एलआईसी के आईपीओ में पैसों को निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इस स्थिति में कुछ बातों को जान लेना चाहिए। अगर आप इन बातों को नहीं जानते, तो आपको नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
Keep These Things in Mind Before Investing In LIC IPO - फोटो : अमर उजाला
अगर आप एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो ऐसे में आपको एलआईसी कंपनी के अगले पिछले हर एक चीज के बारे में पता होना चाहिए। साल 1956 में 245 निजी बीमा कंपनियों को विलय और राष्ट्रीयकरण करके एलआईसी की शुरुआत की गई थी।  
विज्ञापन

3 of 6
Keep These Things in Mind Before Investing In LIC IPO - फोटो : istock
आज एलआईसी 40 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रबंधन कर रहा है। ऐसे में निवेश करने से पहले आपको एलआईसी के इतिहास और उसका भविष्य कैसा होने वाला है? इस बारे में अच्छे से रिसर्च कर लेनी चाहिए।

4 of 6
Keep These Things in Mind Before Investing In LIC IPO - फोटो : Istock
अगर आप एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने जा रहे हैं, तो आपको लॉन्ग टर्म पर फोकस करना चाहिए। इक्विटी में जो लोग निवेश करते हैं, उन्हें फायदा लंबे समय अवधि के बाद ही मिलता है। ऐसे में अगर आप लॉन्ग टर्म में पैसा बनाना चाहते हैं, तो आपको एलआईसी के आईपीओ में लंबे समय को ध्यान में रखकर निवेश करना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
Keep These Things in Mind Before Investing In LIC IPO - फोटो : Istock
अगर आप किसी से उधार लेकर एलआईसी आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो ऐसा करना ठीक नहीं है। एलआईसी के शेयर को आप बाद में भी खरीद सकते हैं। ये आपसे कहीं दूर नहीं भाग रहा है। भविष्य में कई मर्तबा बाजार के व्यवहार से इसके शेयर प्राइस नीचे गिरेंगे और उठेंगे आप उचित मौका देखकर उस दौरान इसके शेयर को खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Keep These Things in Mind Before Investing In LIC IPO - फोटो : अमर उजाला
एलआईसी के ये इक्विटी शेयर हैं। ऐसे में ये सोचकर निवेश न करें कि आपके द्वारा किए गए इन्वेस्टमेंट पर फायदा ही फायदा होगा। आपको कितना फायदा और कितना नुकसान होगा ये बाजार में शेयर का व्यवहार ही तय करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें