Bank Account Money Withdrawal After Death: किसी परिजन की मृत्यु के बाद उनके बैंक खाते में जमा पैसे को सुरक्षित वापस निकालना एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील काम होता है। अक्सर जानकारी के अभाव में लोग इस कानूनी प्रक्रिया को लेकर परेशान हो जाते हैं और बैंक के चक्कर लगाते रहते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक ने इस पूरी प्रक्रिया को बेहद आसान और पारदर्शी बनाया है ताकि मृतक के परिजनों को उनका हक मिलने में कोई परेशानी न हो। आइए इस लेख में समझते हैं कि नॉमिनी होने या न होने की स्थिति में बैंक खाते से पैसा निकालने का सही कानूनी तरीका क्या है।