गर्मी के मौसम में एसी की कूलिंग सिर्फ इनडोर यूनिट पर निर्भर नहीं करती। बल्कि, एसी का आउटडोर यूनिट भी सिस्टम की परफॉर्मेंस में अहम भूमिका निभाता है। आउटडोर यूनिट में कंप्रेसर और कंडेंसर जैसे प्रमुख हिस्से होते हैं। ये यूनिट कमरे से निकाली गई गर्मी को बाहर छोड़ता है।
इसलिए इसे ऐसी जगह लगाना जरूरी है, जहां गर्म हवा आसानी से बाहर निकल सके। अगर यूनिट के आसपास हवा का पर्याप्त प्रवाह नहीं होगा, तो सिस्टम को गर्मी बाहर निकालने में परेशानी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं एसी के आउटडोर को कहां लगवाना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसकी सही जगह के बारे में जान सकते हैं...