Mosquito Killer Lamp: बरसात के सीजन में और उसके बाद मच्छरों की समस्या काफी आम हो जाती है। इस दौरान रात के समय इनके बार-बार काटने के कारण हम में से कई लोग अच्छी नींद भी नहीं ले पाते। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। वो इन्हें घर से भगाने के लिए अगरबत्ती और कॉइल का उपयोग भी करते हैं। इसके बाद भी मच्छरों की समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है। अगर आप भी मच्छरों की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाने के लिए कोई रास्ता नहीं सूझ रहा। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास मॉस्किटो लैंप के बारे में बताने जा रहे हैं। ये एक मॉस्किटो किलर लैंप है। इस लैंप को घर में लगाने के बाद आप मच्छरों की समस्या से आजादी पा सकते हैं। इस डिवाइस का उपयोग करके आप मिनटों में अपने घरों के भीतर के मच्छरों का खात्मा कर सकेंगे। मच्छरों का खात्मा करने के लिए ये एक शानदार डिवाइस है। देश भर में कई लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
Mosquito Killer Lamp
- फोटो : Istock
इस डिवाइस में एक खास तरह की लाइट होती है। ये लाइट मच्छरों को अट्रैक्ट करने का काम करती है। ये डिवाइस काफी पोर्टेबल है। इसे आप अपने बेड रूम, लिविंग रूम, किचन आदि कई जगहों पर लगा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Mosquito Killer Lamp
- फोटो : Istock
ये डिवाइस आसानी से आपके घरों के मच्छर को अट्रैक्ट करके खत्म कर देगा। मच्छर मारने वाला ये लैम्प डिवाइस कई रंगों में मिलता है। इस डिवाइस में एक खास तरह की नीली लाइट निकलती है। ये लाइट मच्छरों को अट्रैक्ट करके उसको खत्म करने का काम करती है।
4 of 5
Mosquito Killer Lamp
- फोटो : Istock
इस डिवाइस की लाइट 20 स्क्वायर मीटर तक की दूरी पर उड़ रहे मच्छरों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर ये डिवाइस आपको आसानी से 500 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक की कीमत पर मिल जाएंगे।
मच्छरों को मारने का ये एक कारगर डिवाइस है। देश भर में कई लोग इस डिवाइस का उपयोग अपने घरों में करते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइटों के अलावा ये डिवाइस आपको आसानी से बाजारों में भी मिल जाएंगे।