महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं के जरिए सरकार महिलाओं को स्वारोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको केंद्र सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है। इस स्कीम का नाम लखपति दीदी योजना है।
यह महिलाओं के लिए चलाया जा रहा एक खास तरह का स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इस योजना का लाभ पाकर महिलाएं स्वारोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। इसके अलावा उनकी आर्थिक जीवन भी ठीक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में कई बार लखपति दीदी योजना का जिक्र कर चुके हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -