फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है लखपति दीदी योजना? आवेदन प्रक्रिया से लेकर जानिए रजिस्ट्रेशन के समय किन-किन दस्तावेजों की होती है जरूरत

Wed, 11 Jun 2025 03:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लखपति दीदी योजना के जरिए भारत सरकार महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करती है। इसके अलावा महिलाओं का अपने व्यवसाय को शुरू करने के लिए इस स्कीम के अंतर्गत लोन भी दिया जाता है। 
विज्ञापन
1 of 5
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock
देश में महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देकर उनको आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको केंद्र सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम लखपति दीदी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना के जरिए भारत सरकार देश में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं का कौशल विकास करके उनको स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कई भाषणों में लखपति दीदी योजना का जिक्र कर चुके हैं। लखपति दीदी योजना के जरिए भारत सरकार महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करती है। इसके अलावा महिलाओं का अपने व्यवसाय को शुरू करने के लिए इस स्कीम के अंतर्गत लोन भी दिया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
rupees new - फोटो : Adobe Stock
लखपति दीदी योजना के अंतर्गत व्यवसाय शुरू करने के लिए महिलाओं को 5 लाख रुपये तक का लोन भी मिलता है। इस लोन पर महिलाओं को किसी भी प्रकार की ब्याज दरों का भुगतान नहीं करना होता है।  

IRCTC: इतने रुपये में सुविधाजनक ढंग से आईआरसीटीसी कराएगा बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

3 of 5
rupees new - फोटो : Adobe Stock
लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को पहले किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होता है। इसके बाद उनको वहां पर स्किल ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग लेने के बाद आपको अपना एक बिजनेस प्लान बनाना है और उसे स्वयं सहायता समूह के पास जमा करना है।

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

4 of 5
rupees new - फोटो : Adobe Stock
इसके बाद आपके बिजनेस प्लान की रिपोर्ट को स्वयं सहायता समूह द्वारा सरकार के पास भेजा जाएगा। सबकुछ ठीक रहता है तो रिव्यू के बाद आपके नाम पर लोन को जारी कर दिया जाएगा। इस लोन को लेकर आप अपने व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं।  

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Invesment - फोटो : AdobeStock
अगर आप लखपति दीदी योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम प्रूफ, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज होने चाहिए। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें