फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना: भारत सरकार की इस योजना में क्या मिलते हैं लाभ और कौन है पात्र? यहां जानें सबकुछ

Wed, 11 Jun 2025 03:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pradhan Mantri Yojana Mein Kise Labh Milta Hai: पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को मिलता है। इसलिए अगर आप भी इस सूची में हैं तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe stock
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Benefits In Hindi: भारत सरकार द्वारा सालों से कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजना का लाभ शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में रहने वाले लोगों को दिया जाता है। समय-समय पर कई तरह की नई योजनाओं को भी सरकार द्वारा लॉन्च किया जाता है। जैसे, सितंबर 2023 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को शुरू किया।

इस योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। अगर आप भी इस योजना के तहत पात्र हैं तो आवेदन कर आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं और कौन लोग इस योजना के जरिए लाभ लेने के लिए पात्र होते हैं। अगर आपको भी इस योजना में आवेदन करना है तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
  • अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना है। यहां पर आपको 'लॉगिन' वाले सेक्शन में जाकर आवेदन करना है
  • आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां पर आपकी पात्रता चेक कर आवेदन कर दिया जाता है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कौन योजना के लिए पात्र है?
  • नाई
  • मालाकार
  • धोबी
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • दर्जी और ताला बनाने वाले
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • पत्थर तराशने वाले

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • अस्त्रकार और मूर्तिकार
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • राजमिस्त्री और नाव निर्माता
  • लोहार और सुनार पात्र हैं

नोट:- आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के बाद लाभ क्या मिलते हैं?
  • अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको सबसे पहले कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस ट्रेनिंग के चलने तक आपको रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है जो स्टाइपैंड के तौर पर दिए जाते हैं
  • लाभार्थी टूलकिट खरीद सके जिसके लिए आपको 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
  • लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर लोन देने का भी प्रावधान है जिसमें पहले कुछ महीनों के लिए एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है। फिर इस लोन को वापस करने के बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें