फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: बिना ब्याज पर मिलता है 5 लाख रुपये तक का लोन, महिलाओं के लिए सरकार चला रही ये शानदार योजना

Tue, 26 Aug 2025 06:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस स्कीम का नाम लखपति दीदी योजना है। लखपति दीदी योजना महिलाओं के लिए चलाया जा रहा एक स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार अपने भाषणों में लखपति दीदी योजना का जिक्र कर चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : Adobe Stock
Lakhpati Didi Yojana: हमारे देश की सामाजिक व्यवस्था लंबे समय से पितृसत्तात्मक रही है। हालांकि, देश की आजादी के बाद से देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है ताकि पुरुषों के सामान महिलाएं भी आगे बढ़ सकें। इन योजनाओं के जरिए सरकार देश में महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार और उनको स्वारोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। इसी कड़ी में आज हम महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम लखपति दीदी योजना है। लखपति दीदी योजना महिलाओं के लिए चलाया जा रहा एक स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार अपने भाषणों में लखपति दीदी योजना का जिक्र कर चुके हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है।  
विज्ञापन

2 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : Adobe Stock
लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकती हैं। खास बात यह है कि इस लोन पर महिलाओं को कोई ब्याज दर नहीं देनी होती है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने 15 अगस्त, 2023 को की थी।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 
विज्ञापन

3 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : Adobe Stock
अगर आप लखपति दीदी योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपको सबसे पहले किसी स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़कर उनका सदस्य बनना है। इसके बाद आप जिस व्यवसाय को शुरू करना चाहती हैं उसकी रिपोर्ट बनानी है। इस रिपोर्ट में इस बात का स्पष्ट जिक्र करें कि आप लोन का उपयोग व्यवसाय को शुरू करने के लिए किस तरह से करेंगी। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

4 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : Adobe Stock
यह करने के बाद आपको नजदीकी बैंक, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वयं सहायता समूह से इस योजना का आवेदन पत्र लेना है। आवदेन पत्र ध्यानपूर्वक भरने के बाद इसे जरूरी दस्तावेजों के साथ अटैच करके जमा कर दें। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : AdobeStock
इसके बाद संबंधित अधिकारी आपके बिजनेस प्लान की समीक्षा करेंगे। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो आपके नाम पर लोन जारी कर दिया जाएगा। लोन जारी होने के बाद राशि सीधे आपके बैंक खाते में पहुंच जाएगी। इस योजना के अंतर्गत महिलाएं सिलाई, ब्यूटी पार्लर, खाद्य पदार्थ निर्माण, पशुपालन और अन्य छोटे-मोटे व्यवसायों को शुरू करने के लिए लोन ले सकती हैं। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें