Krishna Janmashtami 2025 Tips: भारत देश में समय-समय पर अलग-अलग पर्व मनाए जाते हैं। अलग-अलग धर्मों के लोग अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार अपना पर्व मनाते हैं। जैसे, बात अगर इस महीने की करें तो अगस्त में रक्षाबंधन का पर्व बीत चुका है। वहीं, अब लोगों को जन्माष्टमी का इंतजार है जो इस बार 16 अगस्त 2025 को खत्म होने वाला है। इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए जन्माष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन लोग सुबह जल्दी उठते हैं और नहा-धोकर मंदिर जाते हैं।
यही नहीं, इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं और रात को 12 बजे जब भगवान कृष्ण का जन्म होता है। तब उसके बाद वे भोजन ग्रहण करते हैं। इस दिन लोग भगवान कृष्ण के मंदिर भी जाते हैं और वहां भगवान का जन्मोत्सव देखते हैं और पूजा पाठ करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस जन्माष्टमी मंदिर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वे कौन सी बातें हैं जिनका ध्यान आपको जन्माष्टमी के दिन मंदिर जाते समय ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...