फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FASTag Annual Pass: आज से शुरू हुआ 3 हजार रुपये वाला सालाना पास, जानें कैसे खरीद सकेंगे आप

Fri, 15 Aug 2025 10:40 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Annual Fastag Pass: अगर आपको भी फास्टैग का सालाना पास चाहिए तो ये आज से शुरू हो गया है। आप यहां जान सकते हैं कि आप इसे कैसे खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
फास्टैग पास की बुकिंग कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
Annual Fastag Pass Price: आज का दिन देशवासियों के लिए बेहद खास है क्योंकि आज 15 अगस्त है और आज ही के दिन भारत देश आजाद हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण किया और देश के नाम संदेश भी दिया। यही नहीं आज का दिन देशवासियों के लिए इसलिए भी खास होने जा रहा है क्योंकि आज से फास्टैग के वार्षिक पास की शुरुआत हो गई है।

ये पास आज यानी 15 अगस्त 2025 से शुरू कर दिया गया है जिसे लेकर आप एक साल 200 टोल पार कर सकते हैं। आपको इस प्लान को अपने फास्टैग में ही एक्टिव करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस वार्षिक फास्टैग पास को लेना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि आप इसे कैसे खरीद सकते हैं। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस सालाना फास्टैग पास को कैसे खरीद सकते हैं। अगली स्लाइड्स में इसका तरीका दिया गया है...
विज्ञापन

2 of 6
फास्टैग पास की बुकिंग कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
वार्षिक पास लेने का ये है तरीका:-

पहला स्टेप
  • अगर आप भी ये 3 हजार रुपये वाला सालाना पास लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं
  • इसके लिए आपको Rajmarg Yatra App या फिर NHAI/MoRTH की वेबसाइट पर जाना होता है
  • फिर आपको यहां पर अपनी गाड़ी का नंबर भरना है या फिर आप फास्टैग आईडी भरकर भी लॉगिन कर सकते हैं

विज्ञापन

3 of 6
फास्टैग पास की बुकिंग कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • अब आपको पेमेंट करनी होती है और इस वार्षिक पास की पेमेंट सालाना 3 हजार रुपये है
  • आप ये पेमेंट ऑनलाइन कर सकते हैं जिसमें आप यूपीआई, डेबिट कार्ड आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • फिर जैसे ही आपकी पेमेंट सफलतापूर्वक हो जाती है तो आपके मौजूदा फास्टैग में ही इस सालाना पास लिंक हो जाता है

4 of 6
फास्टैग पास की बुकिंग कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • अब आपका ये सालाना फास्टैग पास आपके मौजूदा फास्टैग अकाउंट से लिंक हो गया है, तो आप इसके इस्तेमाल कर सकते हैं 
  • आपको इसका एक एसएमएस भी आएगा, जहां पर आपको जानकारी दी जाती है कि आपका 3 हजार रुपये वाला वार्षिक पास एक्टिव हो गया है
विज्ञापन

5 of 6
फास्टैग पास की बुकिंग कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
इस बात को जान लें:-
  • अगर आप ये 3 हजार रुपये वाला सालाना फास्टैग पास खरीदना चाहते हैं, तो जान लें कि आपको इसके लिए अलग से नया फास्टैग खरीदने की जरूरत नहीं होती है आप अपने पुराने फास्टैग अकाउंट में ही इस नए पास को लिंक करवा सकते हैं। पास वाहन और उससे जुड़े FASTag के वेरिफिकेशन के बाद ही एक्टिव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फास्टैग पास की बुकिंग कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
कहां आएगा ये पास काम?
  • इस नए वार्षिक फास्टैग का इस्तेमाल आप स्टेट हाईवे या फिर म्युनिसिपल टोल रोड पर नहीं कर पाएंगे। यहां पर आपको पहले की तरह अलग से ही टोल देना होगा
  • NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे के टोल पर आप इस 3 हजार रुपये वाले वार्षिक पास का इस्तेमाल कर पाएंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें