Police Station Call Rights: पुलिस का नाम सुनते ही अक्सर लोग डर और घबराहट महसूस करने लगते हैं। अगर कभी आम व्यक्ति को पुलिस थाने से फोन आ जाए तो वो और अधिक घबरा जाते हैं। बता दें कि अगर कभी पुलिस आपको फोन करके थाने बुलाती है, तो घबराने के बजाय संयम से काम लें और पूरी विनम्रता के साथ उनसे बुलाने की वजह पूछें। भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता के कानूनी प्रावधानों के अनुसार, पुलिस किसी भी नागरिक को अपनी मर्जी से नहीं बुला सकती, उन्हें किसी को भी थाने बुलाने के लिए एक तय और उचित प्रक्रिया का पालन करना होता है।
कानून यह साफ कहता है कि बिना किसी ठोस आधार या आधिकारिक लिखित नोटिस के आपको थाने आने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। इसलिए, अपने अधिकारों को समझें, क्योंकि आपकी जागरूकता ही आपको किसी भी तरह के मानसिक दबाव या उत्पीड़न से बचा सकती है। आइए इस लेख में यही समझते हैं कि पुलिस अगर फोन करके बुलाती है तो आपके पास क्या-क्या अधिकार हैं।