फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: चोरी छुपे आपके स्मार्टफोन में किसने क्या किया है इस्तेमाल? ऐसे लगाएं पता

Tue, 05 Sep 2023 09:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऐसे करें पता पीठ पीछे किसने किया है आपके स्मार्टफोन का इस्तेमाल - फोटो : Amar Ujala
Smartphone Tips: एक समय था जब कॉल करने के लिए एसटीडी-पीसीओ जाना पड़ता था, लेकिन अब समय पूरी तरह बदल चुका है और अब लगभग हर दूसरे व्यक्ति के हाथ में स्मार्टफोन नजर आता है। इसके कई फायदे भी हैं, जैसे:- किसी से भी जब चाहें वॉइस या वीडियो कॉल पर बात हो जाती है, आप कोई भी जानकारी जब चाहें तब इंटरनेट की मदद से ले सकते हैं, बैंक समेत अन्य कई काम घर बैठे हो सकते हैं आदि। वहीं, स्मार्टफोन में लोगों की पर्सनल चीजें, जैसे- पर्सनल डाटा, चैट आदि होती हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप अपने स्मार्टफोन को दूसरे हाथो में न जाने दें, लेकिन अगर आपके पीठ पीछे कोई आपके स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर भी लेता है, तो आप ये जान सकते हैं कि उसने क्या-क्या इस्तेमाल किया है। ये चेक करने का तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ऐसे करें पता पीठ पीछे किसने किया है आपके स्मार्टफोन का इस्तेमाल - फोटो : istock
ऐसे लगाएं पता:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि किसी ने अगर आपके पीठ पीछे आपके स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया है, तो उसने क्या यूज किया है?
  • तो आप ये आसानी से जान सकते हैं, बस इसके लिए आपको एक सीक्रेट कोड की जरूरत पड़ेगी
विज्ञापन

3 of 5
ऐसे करें पता पीठ पीछे किसने किया है आपके स्मार्टफोन का इस्तेमाल - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में डायल पैड खोलना है
  • फिर यहां पर आपको *#*#4636#*#* कोड दर्ज करना है
  • इसे दर्ज करने के बाद आपके सामने एक मेन्यू खुलेगा यानी टेस्टिंग

4 of 5
ऐसे करें पता पीठ पीछे किसने किया है आपके स्मार्टफोन का इस्तेमाल - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको इस सेटिंग के Usage Statistics यानी उपयोग सांख्यिकी पर जाना होगा
  • यहां पर आपके सामने एक सूची आएगी
  • इसके बाद आप देखेंगे कि आपको कई एप नजर आएंगी
  • ये वो एप हैं जिनका इस्तेमाल आपके स्मार्टफोन में हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसे करें पता पीठ पीछे किसने किया है आपके स्मार्टफोन का इस्तेमाल - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आपको दिख रही एप को शॉर्ट कर लेना है
  • आपको शॉर्ट करके लास्ट टाइम यूज्ड एप करना है
  • अब आपके सामने जो सबसे आखिरी एप आएगी, उसका इस्तेमाल सबसे आखिरी में हुआ है
  • अगर आपने ये एप नहीं चलाई है, तो ये एप आपके पीठ पीछे किसी ने चलाई है और आप ये जानकारी यहां ले सकते हैं कि ये एप कितनी देर चलाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें