फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान रहें: भूलकर न करें ये चार गलतियां, वरना कोई दूसरा पढ़ सकता है आपकी व्हाट्सएप चैट

Mon, 04 Sep 2023 04:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किन गलतियों से कोई दूसरा शख्स पढ़ सकता है आपकी चैट? - फोटो : istock
Whatsapp Chat Safety Tips in Hindi: आजकल आप जिसे देखेंगे वो आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म से जुड़ा हुआ नजर आएगा। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम जैसे एप का लोग काफी इस्तेमाल करते हैं और अब तो सोशल मीडिया से लोग अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ बात अगर व्हाट्सएप की करें तो इसका इस्तेमाल लोग एक-दूसरे से मैसेज के जरिए बात करने के लिए, कॉल करने के लिए आदि करते हैं। यहां पर लोग पर्सनल, ऑफिस की बातें और डाटा तक शेयर करते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप अपनी व्हाट्सएप चैट को सुरक्षित रखें, जिससे कोई दूसरा न इसे पढ़ पाए। पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आपकी कुछ गलतियों के कारण ऐसा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आपको कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए, जिससे आपकी व्हाट्सएप चैट कोई और न पढ़ पाए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन गलतियों से कोई दूसरा शख्स पढ़ सकता है आपकी चैट? - फोटो : istock
इन गलतियों को करने से बचें:-

पहली गलती
  • अगर आप किसी तरह की कोई थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसा बिल्कुल न करें। ये एप आपका डाटा लीक कर सकती है। ऐसा करना सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है। इसलिए हमेशा व्हाट्सएप की आधिकारिक एप का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
किन गलतियों से कोई दूसरा शख्स पढ़ सकता है आपकी चैट? - फोटो : istock
दूसरी गलती
  • आप अपने मोबाइल को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उसमें तो पैटर्न या फिंगर लॉक लगाते हैं, लेकिन लोग व्हाट्सएप पर ऐसा कोई लॉक नहीं लगाते हैं। ऐसे में जब आप किसी काम के लिए अपना फोन किसी दूसरे व्यक्ति को देते हैं, तो वो आपकी चैट पढ़ सकता है और उन्हें अपने पास स्टोर भी कर सकता है। इसलिए आप व्हाट्सएप पर भी लॉक लगा सकते हैं।

4 of 5
किन गलतियों से कोई दूसरा शख्स पढ़ सकता है आपकी चैट? - फोटो : istock
तीसरी गलती
  • कई बार लोग किसी वेबसाइट या एप पर लॉगिन करते हैं, तो यहां पर कई तरह की परमिशन मांगी जाती है और लोग बिना जांच-परख के परमिशन दे देते हैं। ऐसा कभी न करें और ध्यान दें कि ये आपसे परमिशन लेकर आपके व्हाट्सएप का भी एक्सिस ले सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन गलतियों से कोई दूसरा शख्स पढ़ सकता है आपकी चैट? - फोटो : istock
चौथी गलती
  • कई लोग अपने मोबाइल में व्हाट्सएप तो चलाते रहते हैं, लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि कोई दूसरा उनके व्हाट्सएप को वेब पर या किसी एप के जरिए चला सकता है और उनकी सारी चैट पढ़ और स्टोर कर सकता है। इसलिए समय-समय पर लिंक्ड डिवाइस में जाकर ये चेक करते रहें कि आपकी परमिशन के बिना तो कहीं आपका व्हाट्सएप नहीं खुला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें