फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: यहां जानें कब जारी हो सकती है 16वीं किस्त और किसान कैसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस

Tue, 09 Jan 2024 10:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है? - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार वैसे तो अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना। दरअसल, इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को साल में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, जिसकी तारीख योजना से जुड़े लाभार्थी जानना चाहते हैं। पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि किस्त की तारीख के अलावा किसान अपना स्टेटस भी चेक कर सकते हैं, जिससे वो जान सकते हैं कि उन्हें किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में सबकुछ जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है? - फोटो : istock
किस्त कब आ सकती है?
  • दरअसल, 16वीं किस्त का इंतजार तो किसानों को बेसब्री से है, लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी-मार्च में ये किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है? - फोटो : istock
किसान अपना स्टेटस ऐसे चेक कर सकते हैं-

स्टेप 1
  • अगर आप भी योजना से जुडे़ हैं और अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  • वेबसाइट पर फिर आपके सामने 'Know Your Status' वाला ऑप्शन आएगा, वहां क्लिक करें

4 of 5
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है और फिर स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरें
  • अब आपको गेट ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है और फिर आपके मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आएगा उसे यहां दर्ज कर सब्मिट पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
16वीं किस्त रिलीज होने की तारीख क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब सामने स्क्रीन पर आपको अपना स्टेटस नजर आएगा, जहां पर आपको ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के स्टेटस को चेक करना है और देखना है कि इनके आगे क्या लिखा है
  • अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के भी आगे 'नो' लिखा है, तो आपकी किस्त अटक सकती है
  • वहीं, अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा हुआ है, तो आपके खाते में किस्त के पैसे आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें