Ayushman Card: देश में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए सरकार की तरफ से कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में जहां एक तरफ कोई जरूरत का सामान दिया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ आर्थिक मदद देने का भी प्रावधान होता है। वहीं, बात अगर आयुष्मान भारत योजना की करें, तो मौजूदा समय में इस योजना से काफी संख्या में लोग जुड़े हैं और इसका लाभ ले रहे हैं। इस योजना का नाम पिछले दिनों बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस योजना की पात्रता और आवेदन का तरीका जान सकते हैं...