आजकल कपड़े धोने का काम पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। ज्यादातर घरों में वॉशिंग मशीन ने हाथ से कपड़े धोने की मेहनत कम कर दी है। बस कपड़े मशीन में डालिए, डिटर्जेंट डालिए और कुछ देर बाद कपड़े धुल कर तैयार। लेकिन इस आसान प्रोसेस के बीच की गई छोटी-सी लापरवाही आपकी मशीन के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। इतना ही नहीं इससे कपड़ों को भी नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी वॉशिंग मशीन लंबे समय तक ठीक से काम करती रहे तो कपड़े डालने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। तो आइए जानते हैं।