Kisan Vikas Patra Yojana: अगर आप अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न पाने के लिए किसी अच्छी स्कीम की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने पर कुछ महीनों में आपके पैसे डबल हो जाएंगे। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है।
इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। वर्तमान समय में किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। किसान विकास पत्र योजना एकमुश्त निवेश स्कीम है। इसमें आपको एक साथ पैसों का निवेश करना होता है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -