फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVP: पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, 10 लाख की जमा राशि को कुछ महीनों में बना देगी 20 लाख

Thu, 20 Apr 2023 12:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Istock
Kisan Vikas Patra Yojana: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। अगर आप अपने पैसों पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं। इस स्थिति में आप पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न मिल रहा है।

वर्तमान समय में पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर 7.5 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इससे पहले यह इंटरेस्ट रेट 7.2 प्रतिशत था। इसे बाद में बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया गया। इस स्कीम में निवेश किया गया आपका पैसा कुछ समय में डबल हो जाता है। ऐसे में पैसों को डबल करने के लिए यह एक शानदार स्कीम है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किसान विकास पत्र योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : iStock
इस स्कीम में आपके द्वारा निवेश किए गए पैसे करीब 115 महीने में डबल हो जाते हैं। यानी आपका पैसा कुल 9 साल 7 महीने में डबल हो जाता है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये निवेश करके अपना खाता खुलवा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : iStock
वहीं अधिकतम निवेश की सीमा को तय नहीं किया गया है। किसान विकास पत्र योजना में आप सिंगल और ज्वॉइंट दोनों तरह के खाते को खुलवा सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: कब आ रही है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त? अपडेट आया सामने

4 of 5
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : iStock
अगर आप ज्वॉइंट खाता खुलवा रहे हैं। ऐसे में इसमें अधिकतम तीन व्यस्क शामिल किए जा सकते हैं। किसान विकास पत्र योजना में खाता खुलवाने के 2 साल 6 महीने के बाद इसे बंद करवाने का भी विकल्प मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : i stock
अगर आप 10 लाख रुपये की राशि का निवेश इस स्कीम में करते हैं। ऐसे में दस सालों के बाद 7.5 प्रतिशत के इंटरेस्ट रेट पर यह 115 महीनों के बाद कुल 20 लाख रुपये हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें