Kisan Vikas Patra Yojana: बचत के पैसों को बैंक में जमा करके रखना कोई समझदारी नहीं है। आज के दौर में महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है उसे दखते हुए आपको अपनी सेविंग्स को अच्छी जगहों पर निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। सबसे खास बात यह है कि किसान विकास पत्र योजना में आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होता है। यह स्कीम पूरी तरह सुरक्षित है। वर्तमान समय में किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम में निवेश करके आप कितने समय में अपने पैसों को डबल कर सकते हैं?