Kisan Vikas Patra Yojana: अपने बचत के पैसों पर हम में से अधिकतर लोग अच्छे रिटर्न की उम्मीद करते हैं। देश में एक बड़ी आबादी मिडिल क्लास की है। मध्यम वर्ग से जुड़े ज्यादातर लोग अपने पैसों को ऐसी जगह पर निवेश करना पसंद करते हैं, जहां उनको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े और उनके बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न मिलता रहे। अगर आप भी किसी ऐसी ही स्कीम की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार सरकार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें आपको एकमुश्त पैसों का निवेश करना होता है। अगर आप अपने पैसों को कुछ महीनों के अंतराल में दोगुना करना चाहते हैं। ऐसे में आप इस स्कीम में अपने पैसों का निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं किसान विकास पत्र योजना के बारे में विस्तार से -