फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त और किन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे? यहां जानें सबकुछ

Thu, 12 Jun 2025 10:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

20 Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को अब तक 19 किस्त का लाभ मिल चुका है और अब सभी को 20वीं किस्त का इंतजार है। आप यहां जान सकते हैं कि ये किस्त कब तक जारी हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी हो सकती है? - फोटो : AdobeStock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment: योजनाएं राज्य सरकारों की हों या फिर भारत सरकार की, लेकिन जिस योजना के तहत जो लाभ देने का प्रावधान होता है वो दिया जाता है। अलग-अलग योजनाओं के तहत अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। जैसे, बात प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें तो इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किसान न हों परेशान, यहां जान सकते हैं कब आ सकती है 20वीं किस्त

इस योजना के तहत किसानों को खेती के लिए आर्थिक मदद करने का प्रावधान है जिसमें किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। ये पैसे सीधे किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं। इस बार इस योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त जारी होनी है यानी किसानों के 20वीं बार 2-2 हजार रुपये मिलेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं ये किस्त कब जारी हो सकती है और कौन से वे किसान हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं कब जारी हो सकती है किस्त
  • पीएम किसान योजना के तहत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 20वीं किस्त की है। योजना के तहत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 17वीं किस्त जून 2024 में तो 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में यानी चार महीने के अंतराल पर। ठीक ऐसे ही चार महीने के अंतराल पर ही 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • इस हिसाब से अगर 20वीं किस्त के चार महीने का समय देखा जाए तो ये इसी महीने जून में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जून में ही 20वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। योजना की वेबसाइट पर भी अभी किस्त जारी होने की तारीख नहीं दी गई है।

4 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1
  • अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटकना तय माना जाता है। ये योजना के अंतर्गत आने वाला सबसे जरूरी काम है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं
  • इसी तरह किसानों को भू-सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है, लेकिन जो किसान ये काम नहीं करवाते हैं उनकी किस्त अटक सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • पीछे बताए गए दोनों कामों के अलावा अगर कोई किसान आधार लिंकिंग नहीं करवाता है तो भी उसकी किस्त अटक सकती है। इसमें आपको अपने बैंक की शाखा में जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है
  • लाभार्थियों को अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन भी ऑन करवाना होता है, लेकिन अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो भी आपकी किस्त अटक सकती है क्योंकि सरकार डीबीटी के माध्यम से ही किस्त के पैसे भेजती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें