फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या आपके खाते में आएगी 14वीं किस्त या नहीं? यहां जानें किसान

Sat, 29 Apr 2023 09:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कब आ सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock
PM Kisan Yojana: कई तरह की सरकारी योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंच पाती है। इन योजनाओं पर काफी पैसे खर्च किए जाते हैं, ताकि शहर ही नहीं बल्कि दूर-दराज स्थित गांवों तक में रहने वाले लोगों तक लाभ पहुंच सके। इसी कड़ी में केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को साल भर में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। हालांकि, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में इस बार 14वीं किस्त आने वाली है और किसानों के लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या उन्हें इस किस्त का लाभ मिल पाएगा या फिर नहीं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि किसान अपना नाम लिस्ट में कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कब आ सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : Istock
  • दरअसल, पहले ये जानना जरूरी हो जाता है कि 14वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई महीने में 14वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी सभी को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 5
कब आ सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock
किसान लिस्ट में ऐसे अपना नाम चेक कर जान सकते हैं किस्त के बारे में:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से बतौर लाभार्थी जुड़े हुए हैं, तो आप भी चेक कर जान सकते हैं कि आपको किस्त के पैसे मिल सकते हैं या नहीं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा

4 of 5
कब आ सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • आप जैसे ही वेबसाइट पर आएंगे, तो आपको कई विकल्प दिखेंगे
  • ऐसे में आपको ‘Beneficiary Status’ वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • अब आपको मोबाइल नंबर या अपने योजना के रजिस्ट्रेशन नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनना है और इन्हें दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब आ सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड यहां दर्ज करना है
  • फिर आपको गेट डाटा वाले बटन पर क्लिक कर देना है
  • ऐसा करते ही आपका स्टेटस आपके सामने आ जाएगा और आप किस्त के बारे में जान सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें