फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आधार कार्ड में अपडेट करवाना चाहते हैं नया मोबाइल नंबर, तो जान लें कितनी लगेगी फीस और तरीका

Sat, 29 Apr 2023 08:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
Aadhaar Card: अगर यूं कहा जाए कि आधार कार्ड आज की जरूरत है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा क्योंकि लगभग सभी कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। सिम कार्ड लेना हो, स्कूल-कॉलेज में दाखिला लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर कोई अन्य सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाना हो आदि। आपको आधार कार्ड चाहिए ही होता है। इसके अलावा कई कामों में आधार से लिंक मोबाइल पर आए ओटीपी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपके आधार से कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या लिंक मोबाइल नंबर बंद हो चुका है या फिर आप किसी अन्य कारण से आधार से लिंक मोबाइल नंबर बदलवाना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं। तो चलिए इसकी फीस और तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका - फोटो : istock
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर को लिंक करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर किसी कारण से आप अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को बदलना चाहते हैं, तो ऐसा हो सकता है
  • इसे बदलने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • ऐसे में आपको सबसे पहले आधार सेवा केंद्र से करेक्शन फॉर्म लेना है
  • फिर इस फॉर्म को आपको भरना है
  • इसमें आपको कार्डधारक का नाम, आधार नंबर, पता समेत वो मोबाइल नंबर दर्ज करना है जिसे आप आधार से लिंक करवाना चाहते हैं

4 of 5
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • यहां ध्यान दें कि मोबाइल नंबर सही भरें, क्योंकि गलत होने पर दिक्कत हो सकती है
  • अब फॉर्म को सेंटर पर मौजूद अधिकारी को जमा करवा दें
  • यहां आपका बायोमेट्रिक होगा और फिर नया मोबाइल नंबर आधार के साथ लिंक कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाने का तरीका - फोटो : pixabay
इतनी हो सकती है फीस 
  • अगर किसी कारण आप भी अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को बदलवा रहे हैं, तो आपको इसके लिए लगभग 25 रुपये फीस देनी पड़ सकती है। वहीं, अगर आप किसी ब्रोकर के जरिए ये काम करवाते हैं तो ये शुल्क ज्यादा हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें